बाड़मेर एसडीएम पर बदसलूकी का आरोप, डॉक्टरों की कार्य-बहिष्कार चेतावनी बोले – माफी मांगे SDM. SDM ने कहा- वो भ्रष्टाचार की जांच भटकाना चाहते हैं……

📍बाड़मेर:
शनिवार को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एसडीएम और डॉक्टरों के बीच तीखा विवाद हो गया।
डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि एसडीएम यथार्थ शेखर ने कॉलेज निरीक्षण के दौरान डॉक्टर महावीर चोयल के साथ अभद्र व्यवहार किया और अशोभनीय टिप्पणियां कीं।

नाराज डॉक्टरों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी के आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की और शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा।

डॉक्टरों का कहना है —

“एसडीएम तुरंत माफी मांगे, नहीं तो सोमवार से कार्य बहिष्कार करेंगे। काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा।”

वहीं एसडीएम यथार्थ शेखर का कहना है —

“मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच के दौरान डॉक्टरों ने रोड़ा अटकाया और अब ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगा रहे हैं।”

जांच टीम में एसडीएम, सीएमएचओ, बीसीएमएचओ और तहसीलदार समेत 7 सदस्य शामिल थे, जो दोपहर करीब 2 बजे कॉलेज पहुंचे थे।

इससे पहले भी बाड़मेर जिले में सेड़वा एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई की कार्यशैली को लेकर विवाद हुआ था। तब भी डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर माफी की मांग की थी।