जोधपुर:- की छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले युवा नेता राजवीर बान्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
मूल रूप से नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र के लीलिया गांव निवासी राजवीर सिंह बान्ता किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता शिक्षक हैं, जिनकी प्रेरणा और संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
राजवीर सिंह ने जोधपुर स्थित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। चुनाव में हार मिलने के बावजूद उन्होंने संगठन और छात्र हितों के मुद्दों पर लगातार सक्रियता बनाए रखी।
ABVP में प्रांत स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम किया। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर अब प्रदेश स्तर तक पहुंच चुका है।
राजवीर सिंह बान्ता की इस नियुक्ति के बाद जोधपुर, मारवाड़ और नागौर क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
JNVU छात्र राजनीति से प्रदेश प्रवक्ता तक का सफर: राजवीर सिंह बान्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
