बाड़मेर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन पर अंतिम मुहर जल्द, तीन नाम पहुंचे निर्णायक दौर में

राजस्थान कांग्रेस में संगठन विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों पर अंतिम मंथन शुरू कर दिया है।
🔹 बाड़मेर से तीन दावेदारों के नाम चर्चा में
सूत्र बताते हैं कि बाड़मेर जिले से जिन तीन नामों पर अंतिम विचार चल रहा है, वे हैं —
गफुर अहमद
नंद किशोर
लक्ष्मण गोदारा

🔹 जैसलमेर से भी तीन नाम पहुंचे दिल्ली दरबार
वहीं जैसलमेर जिले से भी तीन संभावित नाम अंतिम दौर की सूची में शामिल हैं —
अमरदीन फकीर
उम्मेदसिंह तंवर
लखसिंह भाटी
🔹 राहुल गांधी की बिहार यात्रा के बाद होगा ऐलान
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की बिहार यात्रा के समापन के बाद राजस्थान के जिला अध्यक्षों की नई सूची कभी भी जारी की जा सकती है।
राज्यभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अब इस सूची को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।