अलसुबह रहवासी ढाणी में भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत!

बाड़मेर। ग्रामीण थाना क्षेत्र के जस्तानियों की ढाणी, भाडखा में आज अलसुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी। रहवासी ढाणी में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से 18 वर्षीय अरुण पुत्र शंकर और 12 वर्षीय राजू पुत्र पुखराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं जसु पुत्र देवाराम करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गया, जिसे गंभीर अवस्था में जोधपुर रैफर किया गया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।