बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र में एक स्कूल बस के पलटने की खबर सामने आई है। यह हादसा हिलटॉप जाने वाली सड़क के पास हुआ, जहां अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में बस में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि घटना स्थल के पास आर्मी का कैंप मौजूद होने के कारण तुरंत मदद पहुंचाई गई। आर्मी जवानों की सहायता से बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।
मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार सभी बच्चों की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
