कल्याणपुर (बालोतरा):
आज सुबह-सुबह बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डोली गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता मनफुल मडिया के घर पर दबिश दी।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से इलाके में नशे के कारोबार की सूचना मिल रही थी। इसी के तहत आज सुबह टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में एमडी (सिंथेटिक ड्रग) और अफीम बरामद की गई है।
पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मनफुल मडिया से जुड़ी गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद नशे की मात्रा का सटीक आंकलन किया जा रहा है।
इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
📍 स्थान: डोली गांव, कल्याणपुर थाना क्षेत्र, बालोतरा जिला
👮♂ कार्रवाई: पुलिस रेड
🚨 बरामद: भारी मात्रा में एमडी और अफीम
👤 संलिप्त: पंचायत समिति सदस्य (भाजपा) मनफुल मडिया
