सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुःख, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश – पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी जताया शोक।
जोधपुर/फलोदी
राजस्थान के फलोदी जिले के मातोड़ा क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे जोधपुर संभाग को हिला दिया। श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से बीकानेर के कोलायत दर्शन कर लौट रही थी, तभी मातोड़ा के पास यह हादसा हो गया। सभी मृतक मथानिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
थानाधिकारी ने की पुष्टि
मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम ने बताया कि अब तक 18 जनों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर एम्स और एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। के फलोदी जिले के मातोड़ा क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे जोधपुर संभाग को हिला दिया। श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से बीकानेर के कोलायत दर्शन कर लौट रही थी, तभी मातोड़ा के पास यह हादसा हो गया। सभी मृतक मथानिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।थानाधिकारी ने की पुष्टिमतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम ने बताया कि अब तक 18 जनों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। कुछ घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर एम्स और एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया गहरा दुःख, दिए तुरंत राहत के आदेश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है।सीएम ने जोधपुर जिला कलक्टर और एसपी से बात कर “ग्रीन कॉरिडोर” बनाकर घायलों को तुरंत जोधपुर अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखने के आदेश दिए और कहा कि घायलों का इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो वर्तमान में पटना में हैं, ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा-“मुझे पटना में समाचार मिला है कि फलोदी के मातोड़ा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद व्यथित है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, परिजनों को संबल देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”
मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस जांच जारी
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थ लोग, पुलिस और बचाव दल ने मिलकर बस में फंसे यात्रियो बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया बाद में पुलिस ने हटाया।पुलिस के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और सड़क किन खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाई, जिससे यह भीषण टक्कर हुई
राज्यभर में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे से पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रहा है और मुआव घोषणा की तैयारी की जा रही है। मथानिया और आसपास ब में मातम का माहौल है।
यह हादसा राजस्थान में सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर फिर से गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
