सिणधरी और डीडवाना में बस हादसे, एक दिन में दो बड़ी घटनाएं — कई घायल, हड़कंप मचा

बाड़मेर/नागौर: नजर लग गई बसों को! शुक्रवार को राजस्थान में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसे हुए।पहली घटना बाड़मेर जिले के सिणधरी क्षेत्र के चांपल थाना क्षेत्र में हुई, जहां निजी बस और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दूसरी घटना नागौर जिले के डीडवाना के पास मेगा हाईवे पर हुई, जहां चलती सवारी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।लगातार हो रहे इन हादसों से यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी है कि आखिर ये हादसे लापरवाही से हुए या किसी तकनीकी खराबी के कारण।🚨 एक दिन में दो बस हादसे — सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल।