जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय और पंचायत चुनाव अब मई माह में कराए जाएंगे। इसे लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आई है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जा सकें।
बताया जा रहा है कि मई महीने में पूरा चुनावी कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जिसमें मतदान की तिथियां, नामांकन प्रक्रिया और मतगणना से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी।
निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं और सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
